अमर उजाला
Fri, 8 November 2024
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड दूसरी बार पिता बन गए। हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।
हेड ने सोशल मीडिया के जरिए पिता बनने की जानकारी साझा की
हेड पहले से ही पेटरनिटी लीव पर थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं
हेड ने अपने बच्चे का नाम हैरिसन जॉर्ज हेड रखा।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें हेड का पूरा परिवार दिखा।
This browser does not support the video element.
इस दौरान हेड के चेहरे एक मुस्कान भी नजर आई। तस्वीरों को कैप्शन देते हुए हेड ने लिखा, 'दुनिया में आपका स्वागत है हैरिसन जॉर्ज हेड।'
मुंबई में 'डोसा डेट' पर निकले विराट और अनुष्का, सामने आई तस्वीर