नवदीप सैनी और स्वाति अस्थाना की शादी की 9 तस्वीरें

अमर उजाला

Fri, 24 November 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और यूट्यूबर स्वाति अस्थाना से शादी कर ली है

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे। 31 साल के नवदीप ने गुरुवार को अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर शादी की जानकारी दी

Image Credit : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- आपके (स्वाति) साथ हर दिन प्यार का दिन है। हमने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए
Image Credit : सोशल मीडिया
इस पोस्ट में दोनों क्रीम कलर के ड्रेस में नजर आए। नवदीप ने जहां शेरवानी पहन रखी है, वहीं, स्वाति ने सफेद लहंगा पहन रखा है
Image Credit : सोशल मीडिया
देवदत्त पडिक्कल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, माइक हेसन, राहुल चाहर, उन्मुक्त चंद, राहुल तेवतिया, सिराज और मोहसिन खान जैसे क्रिकेटरों ने सैनी को शादी की बधाई दी है
Image Credit : सोशल मीडिया

नवदीप की पत्नी स्वाति एक ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका एक अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह रोजाना कामों की यानी डेली ब्लॉग या फिर ट्रैवल ब्लॉग अपने फैंस के साथ साझा करती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
स्वाति के इंस्टाग्राम पर 80 हजार के आसपास फॉलोअर्स है। ये सभी जानकारी स्वाति ने इंस्टाग्राम पर ही अपलोड कर रखी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
स्वाति की खूबसूरती पर नवदीप सैनी क्लीन बोल्ड हो गए। दोनों ने शादी के दौरान क्रिकेट पोज देते हुए भी तस्वीरें खिंचवाईं
Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने वाले मिचेल मार्श पर भड़कीं उर्वशी रौतेला

सोशल मीडिया
Read Now