देश में क्रिकेट की हालत सुधारने के लिए PCB की नई पहल, इन दिग्गजों की हुई वापसी

अमर उजाला

Mon, 26 August 2024

Image Credit : Twitter

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कई दिग्गज खिलाड़ियों चैंपियंस कप घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पांच टीमों का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है

Image Credit : Twitter

मिस्बाह-उल-हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद, शोएब मलिक और वकार यूनिस को पांच टीमों का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया गया है

Image Credit : Twitter

पीसीबी के एक बयान के अनुसार इन सभी खिलाड़ियों को तीन साल के अनुबंध पर मेंटर नियुक्त किया गया है।

Image Credit : Twitter

वकार यूनिस ने हाल ही में क्रिकेट मामलों पर पीसीबी सलाहकार के रूप में काम किया है जबकि सकलैन मुश्ताक राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच हैं। मिस्बाह और वकार राष्ट्रीय टीम के साथ भी कोचिंग कर चुके हैं।

Image Credit : Twitter

पीसीबी ने कहा कि मेंटर नियुक्त किए गए सभी पूर्व खिलाड़ियों का पहला टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप होगा जो 12 से 29 सितंबर के बीच फैसलाबाद में खेला जाएगा।

Image Credit : Twitter

पीसीबी ने अपने सभी शीर्ष खिलाड़ियों के लिए इस 50 ओवर की प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है।

Image Credit : Twitter

त्रिपुरा में बाढ़ से हाल बेहाल, पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

PTI
Read Now