अब तक इतने ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने जीती है आईपीएल ट्रॉफी, देखें सूची

अमर उजाला

Sat, 25 May 2024

Image Credit : BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को आईपीएल 2024 सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाना है

Image Credit : ANI

हैदराबाद की टीम पैट कमिंस की अगुआई में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची

Image Credit : IPL

कमिंस छठे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं जिनकी टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। हालांकि सिर्फ तीन ऑस्ट्रेलियाई ही अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिला सके हैं

Image Credit : SRH Twitter

शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को अपनी कप्तानी में आईपीएल का खिताब जिताया था

Image Credit : BCCI

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने खिताब जीता था

Image Credit : PTI

जॉर्ज बेली की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) 2014 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था

Image Credit : BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था 

Image Credit : BCCI

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 2017 सीजन के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था

Image Credit : BCCI

IPL फाइनल से पहले वोट डालने पहुंचे गौतम गंभीर, सामने आई तस्वीर

twitter
Read Now