अमर उजाला
Fri, 21 June 2024
टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम से बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया। 141 रन का पीछा करते हुए कंगारुओं ने 11.2 ओवर में दो विकेट पर 100 रन बना लिए थे
डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए उस वक्त पार स्कोर 72 रन था। कंगारू टीम उससे 28 रन आगे थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने DLS से 28 रन से मैच जीत लिया
टी20 विश्व कप 2024 के इस मैच में इस संस्करण की पहली हैट्रिक भी लगी। पैट कमिंस ने 20वें ओवर में तौहिद हृदोय को आउट कर हैट्रिक पूरी की
उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन को आउट किया था। यह टी20 विश्व कप के इतिहास की सातवीं हैट्रिक रही
कमिंस टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में हैट्रिक विकेट निकालने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और कुल सातवें खिलाड़ी बने। कमिंस से पहले ब्रेट ली ने ऐसा 2007 में किया था
इसके अलावा कर्टिस कैंफर (आयरलैंड), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), कार्तिक मयप्पन (यूएई) और जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं
कमिंस टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक विकेट लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने। उनसे पहले ब्रेट ली (2007), एश्टन एगर (2020) और नाथन एलिस (2021) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं
| खिलाड़ी | खिलाफ | साल |
|---|---|---|
| ब्रेट ली | बांग्लादेश | 2007 |
| कर्टिस कैम्फर | नीदरलैंड्स | 2021 |
| वानिंदु हसरंगा | दक्षिण अफ्रीका | 2021 |
| कगिसो रबाडा | इंग्लैंड | 2021 |
| कार्तिक मयप्पन | श्रीलंका | 2022 |
| जोशुआ लिटिल | न्यूजीलैंड | 2022 |
| पैट कमिंस | बांग्लादेश | 2024 |
टी20 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट