अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल का मानना है कि हार्दिक पांड्या की टेस्ट क्रिकेट में वापसी मुश्किल है
हाल ही में स्टार ऑलराउंडर को लाल गेंद से अभ्यास करते देखा गया था। इसकी वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से साझा की थी
उनकी इस वीडियो को देखकर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिए कि हार्दिक टेस्ट में वापसी करेंगे
अब पार्थिव पटेल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सफेद गेंद नहीं होने की वजह से वह लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे
हार्दिक ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच पांच साल पहले इंग्लैंड में खेला था। वह लगातार पीठ की चोटों के कारण पारंपरिक प्रारूप से बाहर हैं
30 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर ने 11 टेस्ट मैचों में 532 रन बनाए और 17 विकेट चटकाए हैं
निकोलस पूरन ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड, टी20 में हासिल की ये उपलब्धि