अमर उजाला
Fri, 12 July 2024
पेरिस ओलंपिक का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसमे भाग लेने वाले सभी देश इसके लिए पूरी तैयार हैं
पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा जिसमे भारत के 100 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे
भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर काफी प्रतिस्पर्धा रहती है, लेकिन ओलंपिक में भारत का पलड़ा पाकिस्तान से काफी भारी है
दोनों देशों के कुल ओलंपिक पदकों की बात करें तो भारत पड़ोसी देश से काफी आगे है
भारत ने अब तक ओलंपिक में कुल 35 पदक जीते हैं जिसमे 10 स्वर्ण, नौ रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं
पाकिस्तान ने सिर्फ 10 ही ओलंपिक पदक जीते हैं जिसमे तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं
भारत का ओलंपिक में सबसे बेहतर प्रदर्शन टोक्यो 2020 रहा था जहां भारत ने एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे
कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में फैंस और खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट, देखें वीडियो