पंत या सैमसन..किसे बतौर विकेटकीपर मिलेगी टीम में जगह, गावस्कर ने बताया नाम

अमर उजाला

Sun, 2 June 2024

Image Credit : twitter

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी

Image Credit : twitter

इस मैच से पहले भारतीय टीम ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला। इस मैच में रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे
 

Image Credit : twitter

हालांकि, वह पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। वह सिर्फ एक रन बना सके जबकि ऋषभ पंत 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए 

Image Credit : twitter

माना जा रहा है कि सैमसन के फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है
 

Image Credit : IPL/BCCI

इस बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताया कि पंत और सैमसन में से किस खिलाड़ी को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा

Image Credit : twitter


गावस्कर ने कहा, "सैमसन के मुकाबले पंत अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। राजस्थान के कप्तान ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पंत ने भी पिछले कुछ मैचों में विस्फोटक बल्लेबाजी की है"

Image Credit : twitter

सिर्फ 10% लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं मछली का कांटा?

Istock
Read Now