अमर उजाला
Mon, 9 October 2023
विश्व कप के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के अलावा वहां के विशेषज्ञ, प्रशंसक और एंकर भी भारत आए हुए हैं
पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास भी भारत आई थीं, उन्हें लेकर एक विवाद सामने आया है
मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई कि जैनब अब्बास को विश्व कप से हटा दिया गया है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैनब के खिलाफ यह आरोप हैं कि उन्होंने भारत और हिंदू धर्म के खिलाफ बहुत पहले कुछ ट्वीट किए थे
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जैनब के ट्वीट को लेकर एक वकील ने मामला दर्ज कराया था, इस कारण उन्हें भारत से बाहर भेज दिया गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैनब ने अपने ट्वीट में भारत का अपमान किया था
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जैनब ने हिंदू देवी-देवताओं को भी अपमानित किया था, इस कारण उन्हें विश्व कप से अलग होना पड़ा है
अब आईसीसी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जैनब को निर्वासित नहीं किया गया है, वह निजी कारणों से वापस गई है।’’
जैनब आईसीसी की ब्रॉडकास्ट टीम में शामिल थीं, वह पाकिस्तान के पहले मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं
अब तक इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि वह दुबई से पाकिस्तान लौट गई हैं या नहीं
तस्वीर में छिपी है एक मछली, खोजो तो जानें