अमर उजाला
Fri, 10 November 2023
विश्व कप 2023 धीरे-धीरे अपने अंजाम की ओर बढ़ रहा है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं
चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड का दावा सबसे मजबूत दिखाई पड़ रहा है। उसने गुरुवार को श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया
उसने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए समीकरण बेहद मुश्किल कर दिए। ऐसा माना जा रहा है कि बाबर आजम की टीम लगभग इस विश्व कप से बाहर हो चुकी है
इसी क्रम में फैंस पाकिस्तानी टीम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, मुल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम पर तंज कसा है
सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें बाय-बाय पाकिस्तान लिखा है। इसके कैप्शन में वीरू ने लिखा- पाकिस्तान जिंदाभाग!
सहवाग ने लिखा- बस यहीं तक था जो था। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी मेहमाननवाजी और बिरयानी पसंद आई होगी। घर वापसी के लिए सुरक्षित उड़ान हो ऐसी कामना है। बाय-बाय पाकिस्तान!
उल्टी दिशा में उड़ता है ये पक्षी