अमर उजाला
Tue, 20 June 2023
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है
मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी भी एजबेस्टन स्टेडियम में दिखाई दिए और मैच का लुत्फ उठाते दिखे
दरअसल, शाहीन फिलहाल टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इंग्लैंड में ही हैं
पहले एशेज टेस्ट में चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी के 33वें ओवर में कैमरा शाहीन की ओर घूमा, इसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गई
शाहीन को श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है
शाहीन ने अपना पिछला टेस्ट पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था, इसके बाद वह चोटिल हो गए थे
शाहीन ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेला था
एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 393/8 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई थी
चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 273 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य मिला
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे, पांचवें दिन उसे 174 रन की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को सात विकेट की जरूरत है
अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा की भव्य शुरुआत, देखें तस्वीरें