अमर उजाला
Fri, 13 September 2024
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सबसे रिकॉर्ड तोड़ दिया है
दरअसल, भुवनेश्वर के नाम टी20 क्रिकेट में 24 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है
अब इस रिकॉर्ड को आमिर ने तोड़ दिया। उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अपने करियर का 25वां मेडन ओवर फेंका
इसी के साथ आमिर भारतीय गेंदबाज से टी20 क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और लीग) में सर्वाधिक मेडन ओवर फेंकने के मामले में आगे निकल गए
इस मामले में अब आमिर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सुनील नरेन इस लिस्ट में (30 मेडन ओवर) शीर्ष पर हैं
वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शाकिब अल हसन टी20 क्रिकेट में 26 मेडन ओवर के साथ दूसरे स्थान पर हैं
भारतीय दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 22 मेडन ओवर डाले हैं
साल 2020 से टेस्ट में किस तरीके से सबसे ज्यादा आउट हुए विराट कोहली, देखें लिस्ट