हारिस रऊफ के घर गूंजी किलकारी, पोस्ट कर दी बेटे के जन्म की जानकारी

अमर उजाला

Tue, 11 March 2025

Image Credit : हारिस रऊफ-इंस्टाग्राम
पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर दी।
Image Credit : हारिस रऊफ-इंस्टाग्राम
तेज गेंदबाज की पत्नी मुज्ना मसूद मलिक  ने नन्हे बेटे को जन्म दिया।
Image Credit : हारिस रऊफ-इंस्टाग्राम

This browser does not support the video element.

रऊफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे के नाम का भी एलान किया। उन्होंने लिखा- मुझे अपना जिद्दी दिल वाला बच्चा दो, या फिर अपना गुस्सैल स्वभाव दो, हमारे बच्चे को अपनी गहरी चमकदार आंखें दो, या अपनी मंत्रमुग्ध मुस्कान दो, ताकि जब हम चले जाएं, तब भी दुनिया उसमें वे सभी कारण खोज ले, जिनकी वजह से मैंने तुमसे प्यार किया! हमारे प्यारे बच्चे, मुहम्मद मुस्तफा हारिस के जन्म की घोषणा करते हुए मैं गदगद हो रहा हूं।

Video Credit :
रऊफ को बधाई देते हुए शादाब खान ने लिखा- हारिस रऊफ और उनके परिवार को उनके पहले बच्चे के जन्म पर बधाई! नन्हे बच्चे और परिवार के लिए स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं। अल्लाह आपको आशीर्वाद दे।
Image Credit : शादाब खान-इंस्टास्टोरी (स्क्रीनग्रैब)
वहीं, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने लिखा- मेरे भाई (हारिस रऊफ) आपके बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई। आपको और आपके परिवार को अनंत खुशियां और आनंद की शुभकामनाएं।
Image Credit : शाहीन शाह अफरीदी- इस्टा स्टोरी (स्क्रीनग्रैब)
हारिस ने साल दिसंबर 2022 में अपनी दोस्त मुज्ना मसूद मलिक से निकाह किया था। पिछले साल उनके बच्चे की जन्म की अफवाह फैली थी जिसे गेंदबाज ने खारिज किया था।
Image Credit : हारिस रऊफ-इंस्टाग्राम

मॉरीशस के पोर्ट लुइस में बिहारी पारंपरिक गीत गावई से किया गया पीएम मोदी का स्वागत

Ani
Read Now