अमर उजाला
Mon, 31 July 2023
लंका प्रीमियर लीग का चौथा सीजन जारी है। रविवार को जाफना किंग्स और कोलंबो स्ट्राइकर्स के बीच सीजन का पहला मैच खेला गया
प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जाफना ने कोलंबो को 21 रन से हरा दिया, हालांकि यह मैच नसीम शाह के सेलिब्रेशन की वजह से खासा चर्चाओं में है
कोलंबो की टीम से खेल रहे नसीम ने जाफना के अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट करने के बाद उन्हें अपशब्द कहे
This browser does not support the video element.
उनका विकेट लेने के बाद नसीम आक्रामकता के साथ जश्न मनाते दिखे और उन्हें गुरबाज के सामने जाकर उन्हें कुछ कहा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है
हालांकि, गुरबाज ने इस पर खास प्रतिक्रिया नहीं दी और वह नसीम का पीठ थपथपाकर वहां से चलते बने, गुरबाज ने 11 गेंदों में 21 रन की पारी खेली
दरअसल, जब गुरबाज एक रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें नसीम की ही गेंद पर जीवनदान मिला था, स्लिप में उनका कैच छूट गया था
इस हीट ऑफ मोमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस एशिया कप में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं
नसीम ने ही पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में छक्का मारकर पाकिस्तान की टीम को जीत दिलाई थी
ऐसे में फैंस चाहते हैं कि एशिया कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान का मैच हो, लेकिन ग्रुप स्टेज में दोनों का सामना नहीं है
सुपर-फोर में अगर दोनों टीमें पहुंचती हैं, तो ही अफगानिस्तान-पाकिस्तान का सामना हो पाएगा, एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है
क्या आप जानते हैं लाल किले का ऐतिहासिक नाम?