इस मामले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्लब में शामिल हुई पाकिस्तान टीम

अमर उजाला

Fri, 28 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान ने गुरुवार को पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले पांच विकेट से हरा दिया, इस जीत के साथ PAK ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया

Image Credit : सोशल मीडिया

यह पाकिस्तान की वनडे में 500वीं जीत रही, ऐसा करने वाली वह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरी टीम बन गई है

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान अब तक 949 वनडे खेल चुकी है, उसमें उन्होंने 500 मैच जीते हैं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 594 वनडे और भारत ने 539 वनडे जीते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान ने 1973 में वनडे खेलना शुरू किया था और 1974 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 288 रन बनाए, डेरिल मिचेल ने 113 रन और विल यंग ने 86 रन की पारी खेली

Image Credit : सोशल मीडिया

जवाब में पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, फखर जमान ने 117 रन, इमाम उल हक ने 60 रन, बाबर आजम ने 49 रन और रिजवान ने 42 रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या आप तस्वीर में शेर को 5 सेकेंड में ढूंढ लेंगे?

अमर उजाला
Read Now