अमर उजाला
Wed, 16 August 2023
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बुधवार (16 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
वहाब रियाज आखिरी बार दिसंबर 2020 में पाकिस्तान के लिए खेले थे
38 वर्षीय वहाब रियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जरूर संन्यास ले लिया है, लेकिन वह दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वहाब ने 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 मैच खेले और सभी प्रारूपों में कुल 237 विकेट लिए
वहाब ने कहा- मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है
वहाब ने कहा- पीसीबी, मेरे परिवार, कोचों, सलाहकारों, टीम के साथियों, प्रशंसकों और मेरा समर्थन करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद
वहाब को 2015 विश्व कप में शेन वॉटसन के खिलाफ उनके आक्रामक स्पैल के लिए याद किया जाता है
रियाज ने नौ ओवर में 54 रन पर दो विकेट लिए थे, उन्होंने वॉटसन के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी
चंद्रयान 3 से कल अलग हो जाएगा प्रोपल्शन-लैंडर मॉड्यूल