फ्लॉप खिलाड़ियों को एक और मौका देना चाहते हैं पाकिस्तान के कोच गिलेस्पी

अमर उजाला

Sun, 29 September 2024

Image Credit : PCB

पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी टीम में बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने खुद बयान दिया है

Image Credit : PCB

उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बदलाव करने से पहले वह पुराने खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं

Image Credit : PCB

गिलेस्पी लाल गेंद के प्रारूप की टीम में बदलाव करने से पहले खिलाड़ियों को अपनी जगह बनाए रखने का एक और मौका देना चाहते हैं, लेकिन वह ज्यादा इंतजार भी नहीं करेंगे।

Image Credit : PTI

गिलेस्पी ने शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पॉडकास्ट में कहा, 'अगर लंबे समय तक प्रदर्शन जरूरत के स्तर पर नहीं रहता है तो हम बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं।'

Image Credit : PCB

इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाले पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने उसी टीम को बरकरार रखा है जिसे बांग्लादेश ने घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया था।

Image Credit : PCB

गिलेस्पी ने कहा, 'खिलाड़ी चयन के बारे में मेरे नजरिये को समझते हैं। लेकिन हम खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहते हैं।'

Image Credit : PCB Twitter

तस्वीर में छिपी है बिल्ली, क्या आप 5 सेकेंड में खोज सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now