विश्व कप में फ्लॉप इस पाकिस्तानी बल्लेबाज की नवंबर में होगी शादी

अमर उजाला

Mon, 23 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक आईसीसी विश्व कप 2023 के बाद 25  नवंबर को नॉर्वे की लड़की से शादी करने जा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शादी का समारोह 23 नवंबर से लाहौर में शुरू होगा। कव्वाली की रात भी 23 नवंबर को होगी

Image Credit : सोशल मीडिया

27 वर्षीय इमाम का निकाह समारोह 25 नवंबर को होना तय है, जबकि वलीमा के रिसेप्शन की तारीख 26 नवंबर है

Image Credit : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमाम अपनी शादी में प्रिंस कोट पहनेंगे। पाकिस्तान अगर विश्व कप के फाइनल में पहुंचता है तो उसे इसे 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेलना होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी वजह से मेगा इवेंट खत्म होने के बाद शादी के कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया गया

Image Credit : सोशल मीडिया

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, शादाब खान और अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ को भी शादी में आमंत्रित किया जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

इमाम वर्तमान में विश्व कप 2023 टीम का हिस्सा हैं जो भारत में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि, उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान इस समय विश्व कप में मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इमाम ने इस विश्व कप में चार मैचों में 33.25 की औसत से 133 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है

Image Credit : सोशल मीडिया

स्पाइडर कैमरे ने इस खिलाड़ी को चुना भारत का बेस्ट फील्डर

BCCI
Read Now