अमर उजाला
Thu, 15 August 2024
पाकिस्तान क्रिकेट टीम 16 महीनों बाद अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज का आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है
उसे बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला टेस्ट 21 अगस्त से शुरू होगा, जो कि रावलपिंडी में खेला जाएगा।
पीसीबी ने स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। उसने टिकटों की कीम सिर्फ 15 रुपये रखी है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में टिकटों की कीमत पाकिस्तानी 50 रुपये (यानी भारत के 15 रुपये) से शुरू होती है।
अगर कोई फैन पांचों दिन मैच का लुत्फ उठाना चाहता है, तो उसे टिकट के लिए सिर्फ पाकिस्तानी 215 रुपये (भारत के 72 रुपये) चुकाने होंगे
सबसे महंगा टिकट पूरे हॉस्पिटैलिटी बॉक्स में भारतीय 83,333 रुपये (250,000 पाकिस्तानी रुपये) का है। इसके अलावा टिकटों पर रिफंड और डिस्काउंट की भी सुविधा है
पांचों दिन का टिकट एक साथ लेने पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर टेस्ट मैच जल्दी खत्म हो जाता है तो बाकी बचे दिनों की कीमत लौटा दी जाएगी
इसको लेकर फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खूब ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने में एक समोसा आ जाएगा। कुछ फैंस का कहना है कि पीसीबी को तो फ्री में टिकट बांटना चाहिए था
पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त को रावलपिंडी टेस्ट के साथ हो रही है। वहीं, दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा
तस्वीर में छिपा है पक्षी, क्या आप 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?