अमर उजाला
Wed, 11 October 2023
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में मंगलवार (10 अक्तूबर) को खेले गए विश्व कप के मैच में इतिहास रच दिया
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और रिकॉर्ड बना दिया
पाकिस्तान की टीम अब विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन गई
पाकिस्तान ने इस मामले में आयरलैंड के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया
आयरलैंड ने 2011 में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 328 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था
इस मामले में तीसरे स्थान पर बांग्लादेश की टीम है, उसने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 322 रन का लक्ष्य प्राप्त किया था
2015 में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 319 रन का लक्ष्य हासिल किया था
1992 में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 313 रन का लक्ष्य प्राप्त किया था
विश्व कप 2023 में इस टीम पर लगा जुर्माना, सजा पाने वाली पहली टीम बनी