बाबर आजम फिर हुए फेल, 2023 से टेस्ट में चला आ रहा खराब फॉर्म जारी

अमर उजाला

Tue, 8 October 2024

Image Credit : Twitter

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है

Image Credit : Twitter

इस मैच में बाबर आजम फिर कुछ खास नहीं कर सके और 30 रन बनाकर आउट हुए। उनका साल 2023 से चला आ रहा खराब फॉर्म जारी है

Image Credit : Twitter

वह साल 2023 से टेस्ट में एक भी 50+ का स्कोर नहीं बना पाए हैं। इस दौरान उन्होंने जितनी भी पारी खेली है, सबमें 50 से कम स्कोर पर आउट हुए हैं

Image Credit : Twitter

बाबर ने साल 2023 से अब तक नौ टेस्ट की 16 पारियों में एक भी 50+ का स्कोर नहीं बनाया है। उनका उच्चतम स्कोर 41 रन का रहा है

Image Credit : Twitter

नौ टेस्ट की 16 पारियों में बाबर ने 21.68 की औसत से 347 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने- 24, 27, 13, 24, 39, 21, 14, 1, 41, 26, 23, 0, 22, 31, 11 और 30 के स्कोर बनाए हैं

Image Credit : PCB/ICC/PSL

साल 2023 से टेस्ट में बिना 50+ रन के
सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

  • 22 पारी: मिचेल स्टार्क
  • 21 पारी: नाथन लियोन
  • 20 पारी: प्रभात जयसूर्या
  • 18 पारी: अल्जारी जोसेफ
  • 17 पारी: जेम्स एंडरसन
  • 16 पारी: बाबर आजम
  • 16 पारी: मोहम्मद सिराज

Image Credit : Twitter

ऊपर वाली लिस्ट को देखें तो बाबर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी गेंदबाज हैं। ऐसे में बाबर बहुत ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं

Image Credit : PCB/ICC/PSL

दुनिया का सबसे छोटा रूबिक्स क्यूब, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

instagram/guinnessworldrecords
Read Now