अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है
इस मैच में बाबर आजम फिर कुछ खास नहीं कर सके और 30 रन बनाकर आउट हुए। उनका साल 2023 से चला आ रहा खराब फॉर्म जारी है
वह साल 2023 से टेस्ट में एक भी 50+ का स्कोर नहीं बना पाए हैं। इस दौरान उन्होंने जितनी भी पारी खेली है, सबमें 50 से कम स्कोर पर आउट हुए हैं
बाबर ने साल 2023 से अब तक नौ टेस्ट की 16 पारियों में एक भी 50+ का स्कोर नहीं बनाया है। उनका उच्चतम स्कोर 41 रन का रहा है
नौ टेस्ट की 16 पारियों में बाबर ने 21.68 की औसत से 347 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने- 24, 27, 13, 24, 39, 21, 14, 1, 41, 26, 23, 0, 22, 31, 11 और 30 के स्कोर बनाए हैं
ऊपर वाली लिस्ट को देखें तो बाबर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी गेंदबाज हैं। ऐसे में बाबर बहुत ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं
दुनिया का सबसे छोटा रूबिक्स क्यूब, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान