अमर उजाला
Tue, 3 September 2024
बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है
इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया
पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों मुकाबले रावलपिंडी में खेले गए
बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद जमकर जश्न मनाया
मंगलवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया
This browser does not support the video element.
इसमें खिलाड़ियों को बंगाली भाषा में एक साथ गीत गाते देखा जा रहा है
बांग्लादेश ने लगातार दो टेस्ट मैचों में जीत के साथ पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया
यह टेस्ट में 17वीं बार है जब पाकिस्तान को दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है
वहीं, अपने घर में पाकिस्तान को दूसरी बार दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है
पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश ने टेस्ट में किन-किन टीमों का सूपड़ा साफ किया, जानें