ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार पर आया माइकल वॉन का बयान, बोले- मैं डर गया हूं
अमर उजाला
Sun, 10 November 2024
Image Credit : @TheRealPCB
पाकिस्ता ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
Image Credit : @TheRealPCB
मोहम्मद रिजवान की अगुआई में पाकिस्तान ने दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
Image Credit : @TheRealPCB
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 22 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है।
Image Credit : @TheRealPCB
इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।
Image Credit : @TheRealPCB
ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे दो विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा वनडे पाकिस्तान ने नौ विकेट से जीता था।
Image Credit : @TheRealPCB
पाकिस्तान ने तीसरा वनडे आठ विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
Image Credit : @TheRealPCB
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान की जीत के बाद कहा- पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन मुझे ऐसी कोई सीरीज याद नहीं है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इतनी तीव्रता की कमी दिखाई हो... मुझे डर है कि द्विपक्षीय सीरीज कम होती जा रही हैं।
Image Credit : @TheRealPCB
सीरीज जीतने के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए बड़ा दिल दिखाया। उन्होंने कहा मैं तो सिर्फ टॉस और प्रजेंटेशन के लिए कप्तान हूं।
Image Credit : @TheRealPCB
तस्वीर में छिपा है G, क्या आप 8 सेकेंड में खोज सकते हैं?