अमर उजाला
Tue, 9 January 2024
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया है
प्रवीण कुमार ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच एक आम बात हुआ करती थी
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाज अपनी रिवर्स स्विंग को बढ़ावा देने के लिए दूसरों की तुलना में ऐसा करते थे
रिवर्स स्विंग 1990 के दशक में तेज गेंदबाजों के लिए एक घातक हथियार के रूप में उभरा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को इसका विशेषज्ञ माना जाता था
प्रवीण ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी रिवर्स स्विंग कराने के लिए गेंद को एक तरफ से खरोंचते थे
प्रवीण ने साथ ही यह भी कहा कि छेड़छाड़ के बाद भी किसी को अपनी गेंदबाजी में रिवर्स स्विंग का सही उपयोग करने के लिए कौशल की आवश्यकता होती है
उन्होंने कहा, 'हर कोई थोड़ा सा रिवर्स स्विंग करता है। वे (पाकिस्तानी गेंदबाज) थोड़ा बेहतर करते हैं। यही मैंने सुना है। अब हर जगह कैमरे लगे हैं। इससे पहले हर कोई ऐसा करता था
प्रवीण ने कहा- हर कोई यह भी जानता है कि पाकिस्तानी गेंदबाजी गेंद को एक तरफ से खरोंचते थे, लेकिन आपको यह भी जानना होगा कि उस कौशल का उपयोग कैसे करें
प्रवीण ने कहा- अगर मैं गेंद को खरोंचकर किसी को देता हूं तो उसे रिवर्स स्विंग कराने के लिए स्किल की जरूरत होगी। हमें यह सीखना होगा
IND vs AFG: विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा