अमर उजाला
Mon, 3 June 2024
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है
इस टूर्नामेंट में चार टीमें ऐसी हैं जिनके सलामी बल्लेबाज पावरप्ले में मैच का रुख पलट सकते हैं
इस लिस्ट में पहला नाम फिल साल्ट और जोस बटलर है जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों में 82 रन बनाए थे
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में 37 गेंदों में 60 रन बनाए थे
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है
भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं
भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी
वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का महामुकाबला नौ जून को खेला जाएगा
टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीमें, देखें लिस्ट