आउट होने के बाद खुद पर गुस्सा हुए विराट कोहली, वीडियो आया सामने

अमर उजाला

Mon, 9 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ आगाज करने में कामयाब रही

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 199 के स्कोर पर समेट दिया था। वहीं इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते समय भारत 2 रनों के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, यहां से कोहली और राहुल ने मिलकर पारी को संभालने के साथ भारतीय टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया

Image Credit : सोशल मीडिया

राहुल और कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए मैच विनिंग साझेदारी हुई जिसमें दोनों ने 215 गेंदों में 165 रन जोड़े

Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, जब सभी को लग रहा था कि चेज मास्टर कोहली मैच खत्म कर वापस लौटेंगे उसी समय वह 85 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर कैच थमा बैठे
Image Credit : सोशल मीडिया

जब विराट कोहली आउट हुए तो उस समय भारतीय टीम को जीत के लिए 33 रन और बनाने थे ऐसे में उनके पास शतक लगाने का शानदार मौका भी था

Image Credit : सोशल मीडिया

पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाने वाले विराट कोहली ड्रेसिंग रूम पहुंचने के बाध खुद से काफी नाराज दिखाई दिए

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

कोहली ने गुस्से में अपना सर पीटते हुए नजर आए। उनकी निराशा से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस मैच को खत्म करके वापस आना चाहते थे

Video Credit :

कोहली ने अपनी 85 रनों की पारी में 116 गेंदों का सामना करने के साथ 6 चौके लगाए। कोहली के अलावा केएल राहुल ने 97 रन की नाबाद पारी खेली

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, सामने आया टीम इंडिया की मस्ती का VIDEO

Indian Cricket Team Instagram
Read Now