पाकिस्तानी फैंस ने इरफान पठान पर कील से किया था हमला

अमर उजाला

Fri, 20 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप 2023 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, रोमांच के साथ-साथ इसमें विवाद भी जुड़ता जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी में एक शिकायत दर्ज कराई है। पीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है

Image Credit : सोशल मीडिया

पीसीबी का आरोप है कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को निशाना बनाकर अनुचित व्यवहार किया गया। हालांकि, उन्होंने अनुचित व्यवहार के बारे में खुलकर बात नहीं की

Image Credit : सोशल मीडिया

उनके इस शिकायत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफन पठान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए साल 2006 में पेशावर में खेले गए एक मुकाबले का जिक्र किया

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि पेशावर में मैच के दौरान फैंस ने उनकी तरफ कील फेंकी थी, जो कि उनकी आंख के नीचे लगी थी। इस घटना के कारण करीबन 10 मिनट तक मैच रूका रहा

Image Credit : सोशल मीडिया

पठान ने कहा, हमने उस घटना को बड़ा मुद्दा नहीं बनने दिया। हमने सोचा कि यह दौरा अच्छा होना चाहिए। हमने केवल मेहमाननवाजी की सराहना की

Image Credit : सोशल मीडिया

पठान ने कहा- हम जानते थे कि अगर हमारा ध्यान मैच के बदले फैंस की तरफ रहता तो शायद मेरी आंख खराब हो सकती थी। मैंने इससे पहले कभी इस घटना का जिक्र नहीं किया

Image Credit : सोशल मीडिया

इरफान पठान के इस घटना पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि पेशावर में खेले गए मुकाबले को 10 मिनट तक रोका गया था, इसकी जानकारी उन्हें थी, लेकिन इसके पीछे की वजह उन्हें मालूम नहीं था

Image Credit : सोशल मीडिया

पानी में है एक बत्तख, क्या आपको नजर आया?

istock
Read Now