अमर उजाला
Sat, 19 August 2023
दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में शुमार एबी डिविलियर्स ने आगामी वनडे विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है
उन्होंने वह टीम चुनी है, जिसे वह इस साल विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार मानते हैं। इसके अलावा डिविलियर्स ने सेमीफाइनल के लिए चार दावेदार टीमों का भी नाम लिया है
सेमीफाइनल के लिए चार दावेदारों का नाम पूछे जाने पर डिविलियर्स ने कहा- मुझे लगता है कि भारतीय टीम फिर से वर्ल्ड कप जीत जाएगी
डिविलियर्स ने कहा- सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मैं भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को दावेदार मानता हूं। इसके बाद मैं चाहता हूं कि दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम चार में पहुंचे
डिविलियर्स ने कहा- पाकिस्तान के पास भी अंतिम चार में पहुंचने की अच्छी संभावना है, लेकिन मेरे लिए दक्षिण अफ्रीका ही चौथी टीम होगी
डिविलियर्स ने भारत को विश्व चैंपियन बनने के लिए पसंदीदा बताने के अलावा अपनी दूसरी फाइनलिस्ट टीम भी चुनी। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को दूसरा फाइनलिस्ट बताया
डिविलियर्स ने कहा- फाइनल में इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला होगा। यदि दोनों टीमें फाइनल में आपस भिड़ती हैं, तो मुझे लगता है कि यह शानदार होगा
क्या आप तस्वीर में छिपा हाथी ढूंढ सकते हैं?