अमर उजाला
Thu, 19 October 2023
विश्व कप 2023 में लगातार तीन मुकाबले हार चुकी श्रीलंकाई टीम ने स्क्वॉड में बदलाव किया है
उन्होंने दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज और दुष्मंथा चमीरा को अपने स्क्वॉड से जोड़ा है
ये दोनों ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किए गए हैं। ये दोनों शुक्रवार को टीम से जुड़ेंगे
श्रीलंका का अगला मैच नीदरलैंड से 21 अक्तूबर को लखनऊ में है। श्रीलंकाई टीम का इस विश्व कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है
पहले मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका ने, दूसरे मैच में पाकिस्तान और तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था
श्रीलंका के नियमित कप्तान दासुन शनाका भी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। कुसल मेंडिस कप्तानी कर रहे, जबकि चमिका करुणारत्ने रिप्लेसमेंट बने हैं
विराट ने छह साल बाद फिर थामी गेंद, देखें तस्वीरें