अमर उजाला
Mon, 17 June 2024
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके
दिलचस्प बात यह रही कि फर्ग्यूसन ने अपने चार ओवर के स्पैल में एक भी रन नहीं दिया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है
फर्ग्यूसन टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार चार ओवर मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं
फर्ग्यूसन पुरुष टी20 क्रिकेट में चार ओवर मेडन डालने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं
फर्ग्यूसन से पहले कनाडा के साद बिन जफर ने 2021 में पनामा के खिलाफ चार ओवर में बिना कोई रन दिए दो विकेट झटके थे
फर्ग्यूसन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट कर दिया
बाबर आजम पर सहवाग-शोएब का हमला! वीरू बोले- बाहर करो, मलिक ने कहा- कप्तानी छोड़ो