अमर उजाला
Sun, 21 April 2024
पाकिस्तान ने शनिवार को न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया
पाकिस्तान की जीत में मोहम्मद रिजवान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 34 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन की पारी खेली
इस पारी के साथ वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में रिजवान ने बाबर आजम और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया
हम आपको टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं...
न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर गुप्टिल को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन पूरे करने में 101 पारियां लगी थीं। वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं
कोहली ने भी बाबर की तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन पूरे करने के लिए 81 पारियां खेली थीं। हालांकि, इन दोनों को रिजवान ने पीछे छोड़ दिया
अब रिजवान के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 79 पारियों में ऐसा किया है
DC की हार के बावजूद मैकगर्क ने जीता दिल, लगाई इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी