रोहित-विराट नहीं, अश्विन की नजर में यह भारतीय क्रिकेटर सबसे उपयोगी

अमर उजाला

Mon, 16 September 2024

Image Credit : PTI

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम में मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह को सबसे उपयोगी क्रिकेटर बताया है

Image Credit : PTI

अश्विन ने स्टार बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को नजरअंदाज करते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। बुमराह अगस्त 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से शानदार रहे हैं

Image Credit : PTI

बुमराह वनडे विश्व कप 2023 में 20 विकेट के साथ चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और इसके बाद फरवरी 2024 में टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक रैंक पर पहुंच गए थे।

Image Credit : PTI

बुमराह ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 में भारत के विजयी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आठ मैचों में 4.17 की रिकॉर्ड-तोड़ इकोनॉमी रेट से 15 विकेट लिए थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार भी दिया गया

Image Credit : PTI

भारतीय क्रिकेट में बुमराह के कद के बारे में बोलते हुए अश्विन ने कहा कि कैसे उन्हें हाल ही में चेन्नई की यात्रा के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत के बराबर ट्रीट किया गया था।

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, 'हम चेन्नई के लोग गेंदबाजों की काफी तारीफ करते हैं। वह चार-पांच दिन पहले मुख्य अतिथि के रूप में एक कार्यक्रम के लिए यहां आए थे। हमने उन्हें रजनी ट्रीटमेंट दिया।'

Image Credit : PTI

अश्विन ने विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'हम (चेन्नई के लोग) गेंदबाजों के साथ बहुत अच्छा बर्ताव करते हैं। उन्हें एक चैंपियन के रूप में माना जाना चाहिए। जसप्रीत बुमराह अभी सबसे उपयोगी भारतीय क्रिकेटर हैं।'

Image Credit : PTI
पीठ की चोट से 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद बुमराह ने छह टेस्ट मैचों में 15.35 की औसत से 31 विकेट चटकाए हैं जिसमें दो फाइव विकेट हॉल शामिल है। वापसी के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 10 मैचों में 4.32 की शानदार इकोनॉमी से 19 विकेट झटके हैं।
Image Credit : ICC/T20 World Cup
साल 2023 से वनडे मैचों में उन्होंने 16 पारियों में 20.28 की औसत और 4.40 की इकोनॉमी रेट से 28 विकेट लिए हैं।
Image Credit : ICC/T20 World Cup

वह मौजूदा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जोश हेजलवुड के साथ 847 रेटिंग के साथ सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में बुमराह और अश्विन दोनों एक्शन में नजर आएंगे।

Image Credit : instagram-jasprit bumrah

Video: कोहली ने 'विराट' सिक्स से धोनी के किले में लगाई सेंध, देखें

BCCI
Read Now