अमर उजाला
Sun, 8 September 2024
मौजूदा समय में मुख्य रूप से चार स्टार बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। इनमें भारत के विराट कोहली, इंग्लैंड के जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन शामिल हैं।
'द फैब फोर' कहे जाने वाले चार बल्लेबाजों ने पिछले एक दशक में शानदार प्रदर्शन के साथ इस दावे को मजबूत किया है, लेकिन बहस अभी भी जारी है कि इनमें से कौन सर्वश्रेष्ठ है।
हाल ही में रूट ने एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए। हालांकि, भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का कुछ और ही मानना है
उन्होंने स्वीकार किया कि आंकड़े रूट को बेहतर खिलाड़ी बताते हैं, लेकिन जब उनसे सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज का नाम पूछा गया तो उन्होंने कोहली को चुना
उन्होंने कहा, 'आंकड़े आपको बताएंगे कि जो रूट सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन मेरा दिल कहता है कि वह खिलाड़ी कोहली हैं। उन्हें मैंने एक दशक से अधिक समय तक करीब से खेलते हुए देखा है।
कार्तिक ने कहा, 'मुझे पता है कि वह उन बड़े लम्हों और बड़ी सीरीज को खेलना कितना पसंद करते हैं।' कार्तिक ने यह भी कहा कि अगर उन्हें किसी के साथ जिंदगी भर खेलने का मौका मिला तो वह कोहली को चुनेंगे
कोहली के नाम 113 टेस्ट में 8,848 रन हैं। इनमें 29 शतक शामिल हैं। वहीं, रूट ने 145 टेस्ट मैचों में 50.93 की शानदार औसत से 12,377 रन बनाए हैं।
देशभर में मनाई गई गणेश चतुर्थी; घर-घर विराजे 'बप्पा'