अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम में बदलाव की मांग होने लगी है। रोहित शर्मा की कप्तानी से पूर्व क्रिकेटर और फैंस खुश नहीं हैं
रोहित 38 साल के भी हो चुके हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का अगला चक्र शुरू होने से पहले बीसीसीआई चाहता है कि टेस्ट आंकड़े पटरी पर लौट आए
अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को नहीं, बल्कि दो अन्य खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ऋषभ पंत या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को टेस्ट की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है
बुमराह भी रेस में हैं, लेकिन उनकी फिटनेस इसमें सबसे बड़ा रोड़ा है। शुभमन गिल भी दौड़ में हैं, लेकिन उनका फॉर्म टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है और बीसीसीआई को यह अटक रहा है
भारत को अगला टेस्ट जून में इंग्लैंड में खेलना है। ऐसे में बीसीसीआई के पास इसको लेकर विचार करने का काफी समय है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से हर्षित और यशस्वी ने किया वनडे में डेब्यू