हार्दिक-जडेजा नहीं, युवराज की नजर में टी20 विश्व कप में यह खिलाड़ी होगा गेमचेंजर

अमर उजाला

Fri, 5 April 2024

Image Credit : BCCI/ICC

आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस लीग के बाद फैंस को टी20 विश्व कप का आनंद उठाने को मिलेगा

Image Credit : IPL

टी20 विश्व कप की शुरुआत जून में हो रही है। इससे पहले युवराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि टी20 विश्व कप में कौन सा खिलाड़ी भारत के लिए गेमचेंजर साबित होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्होंने गेमचेंजर के तौर पर न तो हार्दिक पांड्या, न ही जडेजा और रिंकू का नाम लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

युवराज ने चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम में शामिल करने को कहा है। युवराज ने फॉर्म में चल रहे 30 वर्षीय शिवम दुबे की जमकर तारीफ की है

Image Credit : सोशल मीडिया

युवराज ने ट्विटर पर लिखा- शिवम को देखकर अच्छा लगा। वह आसानी से छक्के लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें विश्व कप स्क्वॉड में होना चाहिए। उनके पास गेमचेंजर होने की काबिलियत है

Image Credit : IPL/BCCI

शिवम इस आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने शुक्रवार को सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में 24 गेंद में 45 रन की शानदार पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

अब तक शिवम आईपीएल 2024 में चार पारियों में 49.33 की औसत और 160.86 के स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

प्रीति जिंटा ने शशांक को लेकर किया भावुक पोस्ट, नीलामी में हुई 'गलती' पर दी सफाई

IPL/BCCI
Read Now