अमर उजाला
Wed, 15 May 2024
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन खूब जलवा बिखेरा
जब-जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तब-तब स्टेडियम में खूब शोर मचा। फैंस उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं
आपको जानकर हैरानी होगी कि थाला की एंट्री से ज्यादा आरसीबी की फील्डिंग के दौरान शोर मचता है
धोनी की एंट्री पर डेसिबल मीटर का आंकड़ा 123DB होता है, जबकि आरसीबी की फील्डिंग पर आंकड़ा 125DB पहुंच गया था
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी की फील्डिंग के दौरान डेसिबल मीटर पर आंकड़ा 125DB पहुंच गया था
आरसीबी ने लगातार पांच मैचों में जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है
18 मई को फाफ डु प्लेसिस की टीम का सामना चेन्नई से होगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा
लखनऊ फ्रेंचाइजी में विवाद के बाद केएल राहुल की पत्नी अथिया का क्रिप्टिक पोस्ट, देखें