अमर उजाला
Mon, 30 June 2025
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आने के बाद से क्रिकेट का सबसे लंबा प्रारूप दिलचस्प हो चला है। अब टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है
2019 में शुरू हुए इस चैंपियनशिप में अब तक तीन चैंपियन मिल चुके हैं। हालांकि, भारत दो बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद चैंपियन नहीं बन पाया
भले ही भारत खिताब न जीत सका हो, लेकिन गेंदबाजी में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट के मामले में भारत के दो गेंदबाज शीर्ष पर हैं
लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने खास उपलब्धि हासिल की थी। यह उनका कुल 14वां फाइफर था
वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह बुमराह का 11वां फाइफर रहा। इस मामले में उन्होंने शीर्ष पर काबिज रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की
बुमराह और अश्विन दोनों ने डब्ल्यूटीसी में 11-11 बार फाइफर लिया है। हालांकि, बुमराह ने इसके लिए कम पारियां खेली हैं। उन्होंने 68 पारियों में ऐसा किया
वहीं, अश्विन ने 78 पारियों में 11 5फर लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 92 पारियों में 10 फाइफर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं
नाथन लियोन 93 पारियों में 10 5फर के साथ भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या 35 पारियों में 9 फाइफर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
1 जुलाई से बदल रहे कई नियम, तत्काल टिकट के लिए अब आधार जरूरी