'कोई कप्तान रोहित शर्मा से बेहतर नहीं...' आकाश दीप ने कही यह बात

अमर उजाला

Sun, 26 January 2025

Image Credit : BCCI

भारतीय क्रिकेट में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है

Image Credit : BCCI

साथ ही लोग रोहित शर्मा को टेस्ट की कप्तानी से हटाने की भी मांग कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तो उनके संन्यास लेने की बातें तक सामने आई थीं

Image Credit : BCCI

ऐसा कहा जा रहा था कि रोहित और कोच गौतम गंभीर के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है

Image Credit : BCCI

इससे पहले भारत के नए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रोहित की जमकर तारीफ की है और उन्हें सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया है

Image Credit : BCCI

आकाश ने न्यूज 18 क्रिकेट नेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि टीम में एक नए खिलाड़ी के रूप में एक क्रिकेटर घबराया हुआ होता है

Image Credit : BCCI

आकाश ने कहा कि नया क्रिकेटर दबाव में आ सकता है, लेकिन रोहित भाई ने मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया।

Image Credit : BCCI

आकाश ने कहा, 'रोहित शर्मा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। कोई और कप्तान उनसे बेहतर नहीं है

Image Credit : BCCI

आकाश ने कहा, 'उनके बारे में सबसे अच्छी चीज यह है कि वह ड्रेसिंग रूम में माहौल को बहुत हल्का और ठंडा रखते हैं

Image Credit : BCCI

'बुमराह भगवान के दिए हुए उपहार हैं...', आकाश दीप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

BCCI
Read Now