शतक के बाद पिता के सामने बाहुबली अंदाज, फ्लावर नहीं फायर हैं नीतीश रेड्डी...

अमर उजाला

Sat, 28 December 2024

Image Credit : Twitter
नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। 
Image Credit : BCCI/Twitter
यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया
Image Credit : Twitter

नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं।

Image Credit : BCCI/Twitter

नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे और यह मैच देख रहे थे।

Image Credit : BCCI/Twitter

अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए। वहीं, मुतयाला की आंखों में भी खुशी के आंसू नजर आए। उनका त्याग रंग लाया था

Image Credit : BCCI/Twitter

This browser does not support the video element.

नीतीश ने शतक लगाने के बाद एक खास अंदाज में जश्न मनाया। वह घुटने के बल बैठ गए और हेल्मेट को बैट के हैंडल पर टांग और एक हाथ आसमान की ओर दिखाया।

Video Credit : Star Sports Twiitter

इस दौरान उनकी आंखें बंद थीं। इसे बाहुबली अंदाज में जश्न कहा जा रहा है। नीतीश का शतक देखकर उनके पिता अपनी सीट पर खुशी से उछल पड़े

Image Credit : BCCI/Twitter

अर्धशतक लगाने के बाद भी नीतीश ने खास जश्न मनाया था। उन्होंने फिल्म 'पुष्पा' के चर्चित 'झुकेगा नहीं' अंदाज में जश्न मनाया था।

Image Credit : BCCI/Twitter

This browser does not support the video element.

अल्लू अर्जुन के अंदाज को उन्होंने बैट से दर्शाया था। नीतीश वाकई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने झुके नहीं और उनका डटकर सामना किया। 

Video Credit : Star Sports Twiitter

इस दौरान उनके शरीर पर गेंद भी लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। नीतीश इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की खोज रहे हैं

Image Credit : BCCI

मेलबर्न टेस्ट से पहले भी नीतीश ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन अर्धशतक से चूक गए थे। पहले टेस्ट में उन्होंने 41 और 38* रन बनाए। वहीं, एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में 42-42 रन बनाए

Image Credit : BCCI

मेलबर्न में जब नीतीश बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारत का स्कोर छह विकेट पर 191 रन था। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और पहले टीम को 275 रन तक पहुंचाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड कम की। 

Image Credit : BCCI
नीतीश फिलहाल मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह अब तक छह पारियों में 71 की औसत से 284 रन बना चुके हैं।
Image Credit : BCCI

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे है।

Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

नीतीश फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

Video Credit : Star Sports Twiitter

सचिन और पंत की विशेष सूची में शामिल हुए नीतीश रेड्डी, महज इतने उम्र में जड़ा शतक

BCCI
Read Now