अमर उजाला
Sat, 28 December 2024
नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं।
नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे और यह मैच देख रहे थे।
अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए। वहीं, मुतयाला की आंखों में भी खुशी के आंसू नजर आए। उनका त्याग रंग लाया था
This browser does not support the video element.
नीतीश ने शतक लगाने के बाद एक खास अंदाज में जश्न मनाया। वह घुटने के बल बैठ गए और हेल्मेट को बैट के हैंडल पर टांग और एक हाथ आसमान की ओर दिखाया।
इस दौरान उनकी आंखें बंद थीं। इसे बाहुबली अंदाज में जश्न कहा जा रहा है। नीतीश का शतक देखकर उनके पिता अपनी सीट पर खुशी से उछल पड़े
अर्धशतक लगाने के बाद भी नीतीश ने खास जश्न मनाया था। उन्होंने फिल्म 'पुष्पा' के चर्चित 'झुकेगा नहीं' अंदाज में जश्न मनाया था।
This browser does not support the video element.
अल्लू अर्जुन के अंदाज को उन्होंने बैट से दर्शाया था। नीतीश वाकई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने झुके नहीं और उनका डटकर सामना किया।
इस दौरान उनके शरीर पर गेंद भी लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। नीतीश इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की खोज रहे हैं
मेलबर्न टेस्ट से पहले भी नीतीश ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन अर्धशतक से चूक गए थे। पहले टेस्ट में उन्होंने 41 और 38* रन बनाए। वहीं, एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में 42-42 रन बनाए
मेलबर्न में जब नीतीश बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारत का स्कोर छह विकेट पर 191 रन था। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और पहले टीम को 275 रन तक पहुंचाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड कम की।
भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे है।
This browser does not support the video element.
नीतीश फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।
सचिन और पंत की विशेष सूची में शामिल हुए नीतीश रेड्डी, महज इतने उम्र में जड़ा शतक