अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में दमदार बल्लेबाजी की
पूरन ने इस दौरान 26 गेंदों पर दो चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए जिससे विंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया
पूरन को उनकी दमदार बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
पूरन इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं
पूरन के नाम अब 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 139 छक्के हो गए हैं और इस मामले में उनसे आगे सिर्फ मार्टिन गुप्टिल और रोहित शर्मा हैं
बटलर 124 टी20 में 137 छक्कों के साथ चौथे और सूर्यकुमार यादव 71 टी20 मैचों में 136 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं
शिखर धवन ने कहा क्रिकेट को अलविदा, जानें उनके वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल