अमर उजाला
Sat, 22 June 2024
वेस्टइंडीज ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ 55 गेंदों के शेष रहते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की
इस मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने टी20 विश्व कप 2024 में छह मैचों में 17 छक्के लगाए हैं। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 16 छक्के लगाए थे
गेल ने टी20 विश्व कप 2012 में कुल 16 छक्के लगाए थे। उस दौरान उन्होंने सात मैचों में 222 रन बनाए थे
टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में शेन वॉटसन और मार्लोन सैमुअल्स हैं। दोनों ने टी20 विश्व कप 2012 में 15-15 छक्के लगाए थे
वेस्टइंडीज ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ नौ विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा
अब वेस्टइंडीज अपना तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 जून को खेलेगी
पूरन ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, T20WC के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने