न्यूजीलैंड की टीम ने पिच पर गाना गाकर मनाया जश्न, अमेलिया केर ने बजाया गिटार

अमर उजाला

Mon, 21 October 2024

Image Credit : ICC

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अपनी पहली टी-20 विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए एक शानदार माओरी गीत गाया

Image Credit : ICC

20 अक्तूबर की रात दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराने के बाद कीवी टीम ने ये जबरदस्त सेलिब्रेशन किया। 

Image Credit : ICC

प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं ऑलराउंडर अमेलिया केर ने गिटार बजाया और पीछे खड़ी पूरी टीम गाना गाती रहीं।

Image Credit : ICC

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। 

Image Credit : ICC

गिटार पर समां बांधने से पहले अमेलिया केर ने फाइनल में बल्ले से सबसे ज्यादा 43 रन बनाने के बाद तीन विकेट चटका कर न्यूजीलैंड का दबदबा कायम किया

Image Credit : ICC

उन्होंने ब्रूक हैलिडे (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंद में 57 रन की साझेदारी भी की और बड़े स्कोर की नींव रखी।

Image Credit : ICC
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 158 रन बनाया 
Image Credit : ICC

This browser does not support the video element.

फिर पिछली बार की उपविजेता टीम दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 126 रन पर रोक कर चैंपियन बनने के उसके सपने को पूरा नहीं होने दिया।

Video Credit : ICC

सूर्यकुमार ने पत्नी देविशा के साथ मनाया करवा चौथ, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Devisha Instagram
Read Now