अमर उजाला
Thu, 17 October 2024
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है
पहला दिन बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे दिन टॉस हुआ और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
रोहित का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम इंडिया दूसरे दिन ही 46 रन पर ऑलआउट हो गई
यह टीम इंडिया का ओवरऑल टेस्ट में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। वहीं, भारत में यह किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर भी रहा
भारत के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन शामिल हैं
न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने पांच विकेट लिए। यह टेस्ट में उनका पांचवां फाइव विकेट हॉल रहा
इसी के साथ हेनरी ने टेस्ट में 100 विकेट पूरे कर लिए। वह दूसरे सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले कीवी गेंदबाज हैं। इस मामले में हेनरी ने नील वैगनर की बराबरी की
इस मामले में सबसे ऊपर रिचर्ड हेडली हैं। उन्होंने 25 मैचों में ऐसा किया था। हेनरी और वैगनर ने 26-26 टेस्ट में 100 विकेट पूरे किए
इन 9 भारतीयों ने जीता है नोबेल पुरस्कार