नाथन लियोन के मुताबिक भारत और इस टीम के बीच होगा फाइनल

अमर उजाला

Tue, 31 October 2023

Image Credit : BCCI

विश्व कप 2023 अपने सबसे रोमांचक दौर में है। सभी टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का जोर लगा रही हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दो टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है यही दोनों टीमें फाइनल खेलेंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

लियोन ने कहा है कि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की विजेता भारत 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल में आमने-सामने होंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों टीमों ने हाल ही में बड़ी जीत जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड, जबकि भारत ने इंग्लैंड को हराया

Image Credit : सोशल मीडिया

लियोन ने कहा- मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत फाइनल होगा। भारत मेरे लिए नंबर एक (पसंदीदा) टीम है और उन्हें खेलते देखना रोमांचक रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका खतरनाक टीम है। उनका बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है। रसी वान डर डुसेन, मार्कराम, क्लासेन और मिलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

लियोन ने कहा- भारत पर पूरे देश का दबाव है जो उनसे जीत की उम्मीद कर रहे हैं और उनके फैंस भावुक हैं। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के पास मौका होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत छह मैचों में छह जीत के साथ शीर्ष पर है, दक्षिण अफ्रीका पांच जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है

Image Credit : सोशल मीडिया

सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में चश्मा खोज सकते हैं

iStock
Read Now