अमर उजाला
Sat, 12 October 2024
अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविच और एल्विश यादव ने अपनी एक वीडियो से सभी को चौंका दिया है।
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के साथ एक रील वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में नताशा और एल्विश साथ में बीच के किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नताशा के गाने 'तेरे करके' को शामिल किया है।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने की घोषणा के बाद नताशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं।
अब उनके नए वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। इस वीडियो में एल्विश ने लिखा, 'हां गाइस, ये कैसा लगा सरप्राइज'।
इस वीडियो में नताशा काफी खुश और खूबसूरत लग रही हैं। रील साझा कर नताशा ने लिखा है- 'बिल्कुल नए स्तर पर'।
आपको बता दें कि नताशा और एल्विश को साथ में डिनर पर जाते भी देखा गया था।
कौन हैं नोएल टाटा, जो संभालेंगे टाटा ट्रस्ट की कमान