अमर उजाला
Sun, 20 October 2024
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बेतुका बयान दिया है
पाकिस्तान के लिए एक वनडे और चार टी20 मैच खेलने वाले इहसानुल्लाह ने दावा किया कि नसीम शाह बुमराह से बेहतर गेंदबाज हैं।
बुमराह हाल के दिनों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहे हैं और फिलहाल आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर काबिज हैं।
बुमराह ने तीनों प्रारूपों में अपनी उपयोगिता साबित की है और उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार भी जीता था।
हालांकि, हाल ही में एक बातचीत में, इहसानुल्लाह ने उनकी तुलना नसीम शाह से कर दी। उन्होंने कहा, "अगर देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह से अच्छा गेंदबाज नसीम शाह हैं।'
इहसानुल्लाह को सवाल पूछने वाले ने चुनौती दी और कहा कि बुमराह का प्रदर्शन नसीम की तुलना में कहीं बेहतर है।
हालांकि, इहसानुल्लाह अपने रुख पर कायम रहे और कहा कि नसीम का भी 2022 टी20 विश्व कप में शानदार अभियान था।
उन्होंने कहा, 'नसीम शाह भी 2022 टी20 विश्व कप में अच्छा कर रेह थे। कोई बात नहीं, एक साल ऐसा आता है जब कोई परफॉर्म कर पाता और कोई नहीं कर पाता, फिर भी नसीम शाह बुमराह से अच्छा है।'
भारत में किस टीम ने कब जीता पिछला टेस्ट? देखें पूरी लिस्ट