बूम-बूम बुमराह...से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में पहुंचे तेज गेंदबाज
अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
Image Credit : x
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों आराम पर हैं।
Image Credit : BCCI
रविवार को वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में पहुंचे।
Image Credit : x
इस दौरान सिंगर क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह का एक बार फिर नाम लेकर सभी का दिल जीत लिया।
Image Credit : x
This browser does not support the video element.
मार्टिन ने भारतीय गेंदबाज के लिए एक गाना भी गाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
Video Credit :
यह पहला मौका नहीं है जब मार्टिन ने बुमराह का जिक्र अपने कॉन्सर्ट के दौरान किया है।
Image Credit : Coldplay Instagram/PTI/BCCI
इससे पहले उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए शो के दौरान भी घातक गेंदबाज का नाम लेकर सभी को चौंकाया था।
Image Credit : Coldplay Instagram/PTI/BCCI
बुमराह को हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया। बुमराह को भले ही टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगी।
Image Credit : Coldplay Instagram/PTI/BCCI
19 फरवरी से होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।
Image Credit : Coldplay Instagram/PTI/BCCI
V की भीड़ में छिपा है U, जीनियस हैं तो 10 सेकेंड में खोजिए