मुस्तफिजुर रहमान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
अमर उजाला
Wed, 4 December 2024
Image Credit : mustafizur_90
बांग्लादेश के घातक गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।
Image Credit : mustafizur_90
उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी स्टार खिलाड़ी ने बुधवार को दी।
Image Credit : mustafizur_90
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह की कृपा से आज हमें बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में शामिल करें।
Image Credit : mustafizur_90
मुस्तफिजुर ने बेटे के जन्म के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पितृत्व अवकाश लिया है।
Image Credit : mustafizur_90
इसकी जानकारी देते हुए बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा- उन्होंने छुट्टी मांगी है, लेकिन हम उनसे बात करेंगे कि वह वनडे या टी20 सीरीज में से किसी एक में खेल सकते हैं या नहीं।
Image Credit : mustafizur_90
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान अनसोल्ड रहे थे। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
Image Credit : mustafizur_90
राहुल द्रविड़ ने की ऋषभ पंत की तारीफ, धोनी से तुलना करते हुए कही यह बात